Press "Enter" to skip to content

हितग्राही विशेष संपर्क अभियान के तहत पांचों विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क

नगर के सभी नगर केंद्रों पर भी चलाया गया हितग्राही संपर्क अभियान
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशव्यापी अभियान के तहत हितग्राही संपर्क अभियान जिले भर में 29 अक्टूबर से चलाया जा रहा है जिसका शुभारंभ क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक व कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा किया गया था संपर्क अभियान के प्रभारी अरविंद बेडर ने बताया कि  यह संपर्क अभियान जिले की 600 ग्राम पंचायतों के सभी मतदान केंद्रों पर ग्राम व नगर केंद्र के प्रभारी मतदान प्रभारियों द्वारा चलाया गया जिसमे कार्यकर्ताओ ने एक-एक घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया।  नागरिकों से मुलाकात की और उन्हें भाजपा के जन कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी। 
इस दौरान जिला संगठन मंत्री देवेंद्र भार्गव ने करैरा विधानसभा भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने कोलारस विधानसभा के ग्रामों में संपर्क किया तथा श्री रघुवंशी ने मतदाताओं से कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से सर्व समाज का सर्वांगीण विकास हुआ है। 15 साल पहले अपना मध्यप्रदेश बीमारू राज्य था। लेकिन मा.शिवराजसिंह जी चौहान के मुख्यमंत्री बनने के बाद से इस प्रदेश की नई पहचान बनी है। मध्यप्रदेश को विकसित प्रदेश बनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज लगातार प्रयासरत है अब मध्यप्रदेश को समृद्ध राज्य बनाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कि दावे नहीं प्रमाण के साथ भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर विकास कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।  विकास की योजनाएं सदैव जारी रहती है। 
नगर में संपर्क करते हुए  पूर्व नगर अध्यक्ष ओमी जैन ने महाजनसंपर्क के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता के साथ  भाजपा सरकार की नीतियों का बखान करते हुए मतदाताओं से संपर्क किया। वहीं विशेष संपर्क अभियान के तहत केन्द्र व मध्यप्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से घर-घर जाकर संपर्क व संवाद भी किया गया। तथा आगामी 15 नवंबर को भाजपा के प्रत्येक घर पर ध्वज लगाकर एवं 21 नवंबर को कमल दिवाली मनाने का आह्वान भी किया। नगर में  ओमी जैन विमल मामा नगर केंद्र के पालक जुगनू मित्तल भरत अग्रवाल प्रदीप सोनी निर्मल गर्ग ओम प्रकाश अग्रवाल हेमंत राठौर केपी परमार प्रतीक शर्मा नानू संजय राठौड़ अमित भार्गव आकाश राठौर धनपाल यादव गोपाल यादव संदीप भार्गव अभिषेक शर्मा अनिल बघेल आशुतोष शर्मा सुरेंद्र रजक विशाल राठौर मदन सेजवार नीरज खटीक बलवीर यादव विपुल जैमिनी सागर सोनी हिमांशु अग्रवाल शिवम दुबे सहित नगर के सभी मतदान केंद्र संयोजक ग्राम व नगर केंद्र संयोजक पालक और सेक्टर प्रभारियों ने घर घर जाकर संपर्क किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!