Press "Enter" to skip to content

महिलायें अपनी शक्ति का परिचय वोट के रूप में दें: यशोधरा राजे सिंधिया

शिवपुरी। चाहे केन्द्र में हो या प्रदेश में भाजपा सरकार जनहितैशी सरकार और महिलाओं को अपनी शक्ति का परिचय आने वाले समय में कराना होगा। क्योंकि महिलाओं का एक-एक वोट में बहुत शक्ति हैं देवता जैसी वोट हैं उस वोट से पूरा माहौल बदल सकते है। क्योंकि यह तय हैं कि भाजपा की सरकार हैं और यह भी तय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे क्या हो रहा हैं शिवपुरी में क्या हो रहा हैं पिछोर में  यह सारे भाजपा के गढ़ होते थे। एक ऐसा विधानसभा जहां दूसरी पार्टी के वोट होते थे लेकिन यह भी हम तोडऩे वाले हैं। उक्त उदगार भाजपा की कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने  ग्राम गणेश खेड़ा में एक आमसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।  इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधायक माखन लाल राठौर, युवा भाजपा नेता प्रीतम लोधी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार के 15 साल के विकास कार्यो की श्रृंखला बहुत लम्बी हैं। भाजपा सरकार ने बीमारू राज्य से प्रदेश को निकाल कर विकास की मुख्य धारा से जोडऩे का काम किया हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके द्वारा स्वर्णिम चर्तुभुज तथा प्रधानमंत्री सड़क योजना जैसे महत्वपूर्ण कार्य कर जिला मुख्यालय से दूर दराज के ग्रामों की दूरी को कम किया हैं। उन्हीं के पद चिन्हों पर चल कर वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी गांव-गांव में विकास की लहर को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। जिसके तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवासहीन लोगो को आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वहीं प्रत्येक घर में उजाला करने के लिए सौभाग्य योजना  चलाई जिससे प्रत्येक घर एलईडी एवं वोर्ड तथा मोबाईल चार्जर तक नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रत्येक तबके के लिए विकासोन्मुखी योजनायें चलाई गई हैं। जिसके तहत लाड़ली लक्ष्मी योजना, संबंल योजना, घर-घर शौचालय, स्वच्छता अभियान जैसे अनेकों योजनायें क्रियान्वित की हैं। जिसका लाभ प्रदेश के हर तबके को मिला हैं। वहीं महिलाओं को सशक्त करना है जिसके लिए जन्म लेते ही  बेटी को लाड़ली लक्ष्मी बनाया जाता हैं और पूरे मध्य प्रदेश लाखों लाड़ली लक्ष्मी बेटियां बन चुकी हैं। 1 लाख 18 हजार रूपए उनके खाते में सरकार के द्वारा जमा कराए जा रहे हैं। जिससे कुछ हद तक भ्रूण हत्याओं पर अंकुश लगा हैं और महिलाओं का सम्मान भी बढ़ा हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!