मेहमानों की तरह स्व सहायता समूह करेंगे मतदान दलों के चाय नाश्ते एवं भोजन की व्यवस्था

खनियाधाना शिवकांत सोनी :- दिनांक 28 नवंबर 2018 को होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए जनपद पंचायत सभागार भवन खनियाधाना में जनपद पंचायत के समस्त स्व सहायता समूह के अध्यक्ष सचिव  की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें डिप्टी कलेक्टर एवं संपत्ति विरूपण की नोडल अधिकारी सुश्री पल्लवी वैद्य ने स्व सहायता समूह के अध्यक्ष सचिव की संयुक्त बैठक में निर्देश दिए की होने वाले विधानसभा चुनाव मैं  मतदान दल 27 नवंबर की शाम को मतदान केंद्रों पर पहुंच जाएंगे. स्व सहायता समूह द्वारा मेहमानों की तरह मतदान दल के सभी सदस्यों के चाय नास्ते व खाने का प्रबंध करेंगे एवं दिनांक 28 नवंबर की सुबह का नाश्ता एवं दोपहर के खाने की व्यवस्था भी स्व सहायता समूह द्वारा की जायेगी साथ ही आग्रह किया कि  स्व सहायता समूह के सभी कार्यकर्ता एवं रसोईया मतदान करें इसके बाद ही कोई दूसरा काम करें ध्यान रहे सबसे पहले मतदान का कार्य करने के बाद ही अन्य कार्य करने के निर्देश दिये है बैठक में  डिप्टी कलेक्टर सुश्री पल्लवी वैद्य एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी नविता शिवहरे एवं जनपद पंचायत के विद्यालयों के समूहों की अध्यक्ष एवं सचिव बड़ी संख्या में उपस्थित रही