
एक कैबिनेट मंत्री मायासिंह सहित 28 विधायकों के टिकट कटे, सूची में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, यशोधरा राजे, रूस्तम सिंह, लालसिंह आर्य, नरोत्तम मिश्रा, जयभान सिंह पवैया, जयंत मलैया, संजय पाठक, गौरीशंकर बिसेन, उमाशंकर गुप्ता, विजय शाह, ओमप्रकाश धुर्वे, अर्चना चिटनीस, पारस जैन, विश्वास सारंग, दीपक जोशी, अंतर सिंह आर्य, गोपाल भार्गव आदि मंत्रियों के नाम
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की घोषणा में कांग्रेस से बढ़त हासिल कर ली है। कांग्रेस को कल उम्मीद्वारों की पहली सूची जारी करनी थी, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में हुई झड़प के बाद सूची लटक गई थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने कल केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में 230 उम्मीद्वारों में से 177 उम्मीद्वारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में कैबिनेट मंत्री मायासिंह सहित 28 विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं जबकि मंत्री ललिता यादव की सीट बदल दी गई है अब वह छतरपुर के स्थान पर मेहरा से चुनाव लड़ेंगी। पहली सूची में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित प्रदेश सरकार की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, रूस्तम सिंह, लालसिंह आर्य, नरोत्तम मिश्रा, जयभान सिंह पवैया, जयंत मलैया, संजय पाठक, गौरीशंकर बिसेन, उमाशंकर गुप्ता, विजय शाह, ओमप्रकाश धुर्वे, गोपाल भार्गव, विश्वास सारंग, दीपक जोशी अर्चना चिटनीस, पारस जैन, अंतर सिंह आर्य आदि का नाम है जबकि ग्वालियर पूर्व से केबिनेट मंत्री मायासिंह के स्थान पर सतीश सिकरवार को टिकट दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 31 अक्टूबर को उम्मीद्वारों की सूची लेकर दिल्ली गए थे। पहले उन्होंने दिल्ली में प्रदेश प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान से चर्चा की। इसके बाद वह राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिले और उनसे निर्देश प्राप्त किए तत्पश्चात केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक शाम साढ़े पांच बजे शुरू हुई जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आदि शामिल हुईं। देर रात तक चली इस बैठक में 177 नामों को अंतिम रूप दिया गया और शेष सीटों पर गतिरोध सुलझाने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। कांग्रेस की सूची लटकने के कारण उम्मीद्वारों की घोषणा कल नहीं की गई। लेकिन आज भाजपा ने 177 उम्मीद्वारों की सूची जारी कर दी है।
श्योपुर- दुर्गालाल विजय, विजयपुर-सीताराम आदिवासी, सबलगढ़- सरला रावत, जौरा- सूबेदार सिंह, सुमावली- अजब सिंह कुशवाह, मुरैना- रूस्तम सिंह, अटेर- अरविन्द सिंह भदौरिया, लहार- रसाल सिंह, गोहद- लाल सिंह आर्य, ग्वालियर ग्रामीण- भरत सिंह कुशवाह, ग्वालियर- जयभान सिंह पवैया, ग्वालियर पूर्व- सतीश सिकरवार, सेवढ़ा- राधेलाल बघेल, दतिया- नरोत्तम मिश्रा, करैरा- राजकुमार खटीक, पोहरी- प्रहलाद भारती, शिवपुरी- श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, पिछोर- प्रीतम लोधी, बमौरी- बृजमोहन आजाद, गुना- गोपीलाल जाटव, चांचौड़ा- ममता मीणा, राधौगढ़- भूपेन्द्र रघुवंशी, अशोकनगर- लड्डूराम कोरी, चंदेरी- भूपेन्द्र द्विवेदी, मुंगावली- केपी यादव, बीना- महेश राय, खुरई- भूपेन्द्र सिंह, सुरखी- सुधीर यादव, देवरी- तेजसिंह राजपूत, रैहली- गोपाल भार्गव, नरयाली- प्रदीप लारिया, सागर- शैलेन्द्र जैन, बण्डा- हरवंश राठौर, टीकमगढ़- राकेश गिरी, जतारा- हरिशंकर खटीक, पृथ्वीपुर- अभय यादव, खरगापुर- राहुल लोधी, महाराजपुर- मानवेन्द्र सिंह, चांडला- राजेश प्रजापति, छतरपुर- आराधना सिंह, मलेहरा- ललिता यादव, दमोह- जयंत मलैया, हटा-पीएल टांटवे, पवई- बृजेन्द्र प्रताप सिंह, गुन्नार- राजेश वर्मा, चित्रकूट- सुरेन्द्र गहरवार, रायगांव- जुगलकिशोर बागरी, सतना- शंकरलाल तिवारी, नागौद- नागेन्द्र सिंह, मेहर- नारायण त्रिपाठी, रामपुर बगेलन- विक्रम सिंह, सिरमौर- दिव्यराज सिंह, सेमरिया- केपी त्रिपाठी, त्योथर- श्यामलाल द्विवेदी, मौगंज- प्रदीप पटेल, देवतालाब- गिरीश गौतम, मंगावन- पंचूलाल प्रजापति, रीवा- राजेन्द्र शुक्ला, गुर- नागेन्द्र सिंह, चुरहट- सरतेन्दु तिवारी, सीधी- केदारनाथ शुक्ला, चितरंगी- अमर सिंह, सिंगरौली- रामुल्लू वैश्य, देवसर- सुभाष वर्मा, दोहनी- कुंवर सिंह टेकम, व्योहारी- शरद कॉल, जयसिंह नगर- जयसिंह मरावी, जेतपुर- मनीषा सिंह, कोटमा- दिलीप जायसवाल, पुष्पराजगढ़- नरेन्द्र मरावी, बाधवगढ़- शिवनारायण सिंह, मानपुर- सुश्री मीना सिंह, विजयराघवगढ़- संजय पाठक, मुरवारा- संदीप जायसवाल, बहोरीबंद- प्रणय पाण्डेय, बरगी- प्रतिभा सिंह, जबलपुर पूर्व- अंचल सोनकर, जबलपुर केंट- अशोक रोहानी, पनागर- सुशील तिवारी, सीहोरा- नंदनी मरावी, शाहापुरा- ओमप्रकाश धुर्वे, डिंगडोली- जयसिंह मरावी, मांडला- देवीसिंह सईयम, बेहर- अनूपपरमा नेताम, लौजी- रमेश बडेरे, परसवाड़ा- रामकिशोर कांवरे, बालाघाट- गौरीशंकर बिसेन, वारा सिवनी- योगेन्द्र निरमल, कटनी- केडी देशमुख, वरगट- कमल मसकोले, सिवनी- दिनेश राय, केवलारी- राकेश पाल सिंह, गोटेगांव- कैलाश जाटव, नरसिंहपुर- जालिम सिंह पटेल, जुनारदेव- आशीष ठाकुर, अमरवारा- प्रेमनारायण ठाकुर, चुरई- रमेश दुबे, सौसर- नानाबाहु माहौर, छिंदवाड़ा- चौधरी चंद्रभान सिंह, परासिया- ताराचंद बाबरिया, पाडुरना- टीकाराम कोराची, आंवला- योगेश पाण्डेगरे, बैतूल- हेमन्त खण्डेलवाल, घोड़ाडोंगरी- गीता बाई उईके, भैंसदेही- महेन्द्र सिंह चौहान, टिमरनी- संजय शाह, हरदा- कमल पटेल, होशंगाबाद- सीताशरण शर्मा, सुहागपुर- विजय पाल सिंह, पिपरिया- ठाकुरदास नागवंशी, उदयपुरा- रामकिशन पटेल, भोजपुर- सुरेन्द्र पटवा, सांची- मुदित शेजवार, सिलवानी- रामपाल सिंह, विदिशा- मुकेश टंडन, सिरौंज- उमाकांत शर्मा, बेरसिया- विष्णु खत्री, नरेला- विश्वास सारंग, भोपाल दक्षिण पश्चिम- उमाशंकर गुप्ता, भोपाल मध्य- सुरेन्द्र नाथ सिंह, हूजूर- रामेश्वर शर्मा, बुधनी- शिवराज सिंह चौहान, आष्टा- रघुनाथ मालवीय, इच्छावर- करण सिंह वर्मा, सीहोर- सुदेश राय, नरसिंहगढ़- राजवर्धन सिंह, राजगढ़- अमर सिंह यादव, खिलचीपुर- हाजरीलाल दांगी, सारंगपुर- कुंवर कोठार, सुसनेर- मुरली पाटीदार, आगर- मनोहर ऊंटवाल, देवास- गायत्री राजे पवार, हाट पीपल्या- दीपक जोशी, खातेगांव- आशीष शर्मा, बाघली- पहरसिंह, मनधाता- नरेन्द्र सिंह तोमर, हरसूद- विजय शाह, खण्डवा- देवेन्द्र वर्मा, पंधाना- श्रीराम डागौर, नेपानगर- मंजु राजेन्द्र दादू, बुहरानपुर- अर्चना चिटनीस, भीकम गांव- धूलसिंह डाबर, बड़वा- हितेन्द्र सिंह सोलंकी, महेश्वर- भूपेन्द्र आर्य, कसरावध- आत्माराम पटेल, खरगौन- बालकिशन पाटीदार, भगवानपुरा- जमना सोलंकी, सेंधवा- अंतर सिंह आर्य, राजपुर- देवीसिंह पटेल, पालसीमल- दीवान सिंह पटेल, बड़वानी- प्रेमसिंह बघेल, अलीराजपुर- नागर सिंह चौहान, जोवट- माधौसिंह डाबर, थादला- कलसिंह भांवर, सरदारपुर- संजय बघेल, गंधवानी- सरदार मेड़ा, कुक्षी- वीरेन्द्र बघेल, मनावर- रंजना बघेल, धर्मपुरी- गोपाल कनोजे, धार- नीना वर्मा, वदनावर- भंवरसिंह शेखावत, नागदा खाचरौद- दिलीप सिंह शेखावत, तराना- अनिल फिरोजिया, गटिया- अशोक मालवीय, उज्जैन उत्तर- पारस जैन, रतलाम ग्रामीण- दिलीप मकवाना, रतलाम शहर- चेतन कश्यप, सेलाना- नारायण मेड़ा, जावरा- राजेन्द्र पाण्डेय, आलोट- जितेन्द्र गहलौत, मंदसौर- यशपाल सिंह सिसौदिया, मल्हारगढ़- जगदीश देवड़ा, सुवासरा- राधेश्याम पाटीदार, मनासा- माधव मारू, नीमच- दिलीप परिहार और जावद- ओमप्रकाश सखलेचा।






Be First to Comment