
बैराड़ में 10 को करेंगे समर्थकों के साथ बैठक
इसके बाद तय होगा कि चुनाव लड़ना है या नहीं
शिवपुरी। शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा सीट से भाजपा का टिकट नहीं मिलने के बाद अब नरेंद्र बिरथरे पार्टी से बगावत कर सकते हैं। नरेंद्र बिरथरे ने बताया है कि वह 9 नवंबर को अपनी उम्मीदवारी का पर्चा भरेंगे। इसके बाद 10 नवंबर को बैराड़ में अपने समर्थकों के साथ बैठक में यह तय करेंगे कि वह बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे या नहीं। वैसे सूत्रों ने बताया है कि अगर कांग्रेस ने धाकड़ समाज के ही सुरेश राठखेड़ा को मैदान में उतार दिया तो पोहरी में मामला रोचक हो जाएगा। भाजपा यहां पर धाकड़ जाति के ही प्रहलाद भारती को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है ऐसे में यहां पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।






Be First to Comment