चाची के भाई ने किशोरी के गाल पर काटा

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले फतेहपुर क्षेत्र में कलारी के पास रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी के घर पर उसकी चाची का भाई नरेश पाल पुत्र तेजा पाल निवासी ग्राम बांगरोद थाना कोलारस आया हुआ था। इसी दौरान कल दोपहर के समय उसने किशोरी को घर पर अकेला देखकर बुरी नीयत से उसे पकड़ लिया। युवक द्वारा किशोरी को जबर्दस्ती जमीन पर पटक दिया और उसके गाल पर काट लिया। पीडि़त किशोरी ने घटना की शिकायत कोतवाली पहुंचकर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।