आबकारी की बड़ी कार्रवाई, पांच प्रकरणों में 1.15 लाख का सामान किया जब्त

शिवपुरी। आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश तथा जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिवपुरी श्रीमती शिल्पा गुप्ता के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी शिवपुरी श्रीमती वंदना पाण्डेय के मार्गदर्शन में आगामी विधानसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में अवैध रूप से मदिरा संग्रहण, भंडारण, विक्रय व सार्वजनिक स्थलों पर मदिरापान करने वालो पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु जिले में चलाये जा रहे अभियान के तहत आज रविवार को वृत्त पिछोर क्षेत्र में दबिश कार्यवाही हेतु सहायक जिला आबकारी अधिकारी एस.सी. सेमिल के नेतृत्व में दल गठित किया।  दल द्वारा पिछोर क्षेत्र बामोरकला शांतिनगर कंजरों के डेरे पर अचानक दबिश देकर प्लास्टिक के 23 बड़े ड्रमों में शराब बनाने हेतु तैयार फऱमेंटेड गुड़ लाहन मात्रा लगभग 4600 लीटर, शराब बनाने हेतु भट्टी ,भभका बड़ी परात,पम्प व हाथ भट्टी मदिरा 170 लीटर जप्त होने से मदिरा व मदिरा बनाने के सामान को जप्त कर मौक़े पर ही विधिवत कार्यवाही कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के कुल 05 आपराधिक प्रकरण कायम किये। उपरोक्त कार्रवाई में जप्त माल की कीमत लगभग 1 लाख 15 हजार रुपए आंकी गई। सहायक जिला आबकारी अधिकारी एस.सी.सेमिल के नेतृत्व में की गई इस कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक पिछोर (वृत्त प्रभारी) अनिरुद्ध खानवलकर, संदीप कुमार लोहानी, अशोक शर्मा, रामप्रताप शर्मा, मुख्य आरक्षक यदुवीर जादौन, राजेन्द्र कौरव मोहनलाल, रमेश दांगी अखयराज यादव, आरक्षक जगदीश, काशीराम, भूपसिंह, सैनिक अनिल चौहान, प्रकाश प्रजापति, अशोक शर्मा, योगेंद्र तोमर उपस्थित रहे। आबकारी का यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा।