Press "Enter" to skip to content

कोलारस- तमाम अटकलों पर लगा विराम, वीरेन्द्र रघुवंशी और महेन्द्र यादव के बीच होगा मुकाबला

शिवपुरी। अंतत: तमाम अटकलों के बाद भाजपा द्वारा कोलारस से अपने प्रत्याशी के रूप में पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी को मैदान में उतार दिया है। टिकिट से पूर्व कोलारस को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन सूची जारी होने के बाद इन पर विराम लग गया। अब वीरेन्द्र रघुवंशी का मुकाबला कांग्रेस के महेन्द्र यादव के साथ होगा। महेन्द्र यादव कोलारस से वर्तमान विधायक हैं जो उपचुनाव जीतकर बने हैं। पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी के भाजपा उम्मीदवार घोषित होने के बाद चुनाव रोचक मोड़ पर आ गया है। यहां बता दें कि वीरेन्द्र रघुवंशी के पास अपना खुद का राजनीतिक अनुभव बहुत है, लेकिन उनकी तुलना में महेन्द्र यादव का चंद महीनों का अनुभव, इसलिए मुकाबल और भी रोचक होने की उम्मीद है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!