Press "Enter" to skip to content

हम इस चुनाव को और अच्छे से जीतेंगे क्योंकि लॉजिक कहता है: यशोधरा राजे

शिवपुरी। नामांकन पत्र दाखिल करते समय शिवपुरी कैंडीडेट्स यशोधरा राजे सिंधिया ने पत्रकारों से एंटी-इनकंबैंसी फेक्टर के जबाव में कहा कि इस चुनाव को हम और अच्छे से जीतेंगे क्योंकि लॉजिक कहता है, अगर चुनाव इनलॉजिकल हुआ तो मैं कह नहीं सकती। अगर लॉजिक की तरफ जाएगा तो प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने इतनी सामाजिक योजनाएं बनाई हैं जो सब व्यक्तियों के लिए हैं। हम इसे धरातल पर ला रहे हैं, जो मेरी कोशिश हमेशा रहती है। 
यशोधरा राजे ने कहा कि अब घोषणाएं हो नहीं सकती इसलिए नए लक्ष्य कैसे हो सकते हैं? मैं जो पुराने लक्ष्य हैं और जो हमने काम किया है उन्हें लेकर जनता के बीच जाऊंगी। लास्ट समय में शिवपुरी को मिनी सिटी का दर्जा मिला था। उसके पहले स्वच्छता अभियान, रोड, मंदिर, मेडीकल कॉलेज, प्रधानमंत्री आवास, गांव में जो कार्य किए हैं, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की इतनी योजनाएं हैं कि मिलाकर पुस्तक लिखी जा सकती है, लेकिन नहीं हम नई घोषणा नहीं कर सकते तो इन्हीं लक्ष्यों को लेकर हम चलेंगे। क्योंकि मेरी तो हमेशा कार्यशैली रही है काम करने की और वो सिर्फ एक महीने के लिए रुख जाती है। 

मैं अपना चुनाव अति सीरियस लेती हूं: राजे

मैं हमेशा अपने चुनाव को अति सीरियस लेती हूं और वो जो मेरे कान में कहा जाता है कि कांग्रेस का प्रत्याशी सीरियस है, भारी है, लाइट है तो मैं उस पर नहीं जाती हूं। मैं चाहती हूं कि मेरे चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो और रूल्स तोड़े न जाएं का विशेष ध्यान रखा जाता है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!