शिवपुरी। फिजिकल थाना क्षेत्र के बूल हाउस के पास सोमवार की सुबह एक नवजात बालिका कपड़े में लिपटी हुई पड़ी थी। उसके बाद सुबह सैर पर जाने वाले लोगों ने जब बालिका के रोने की अवाज सुनी तो उसके बाद उन लोगों ने इसकी सूचना अंबरीश शर्मा को दी। इसके बाद अंबरीश शर्मा अपनी पत्नी को साथ लेकर गए और कपड़े आदि लेकर गए तो वहां देखा कि एक बच्ची कपड़े में लिपटी पड़ी थी। उसके बाद शर्मा दंपति बच्ची को अपने घर लेकर आए, जहां उसकी देखभाल की और इसकी सूचना चाइल्ड लाइन और फिजिकल थाना प्रभारी अनीता मिश्रा को दी। इसके बाद वह बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने बच्ची को एसएनसीयू में भर्ती कराया जहां बच्ची स्वस्थ है। जिला अस्पताल के डॉ. विनोद गोलिया ने बताया कि बच्ची फिलहाल पूरी तरह से स्वस्थ है।
बूल हाउस के पास मिली नवजात बालिका, SNCU में भर्ती
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2% ब्याज पर गिरवी रखे 91 हजार के जेवर, सराफा कारोबारी फरार; पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News
- 1-2 अगस्त को निकलेगी गौरक्षा संदेश पदयात्रा, गौ संरक्षण का संदेश लेकर बदरवास से शिवपुरी पहुंचेगी यात्रा / Shivpuri News
- ई-फाइलिंग और ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था लागू करने की मांग, भाजपा पार्षद ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- कुटुंब न्यायालय के बाहर दर्ज एफआईआर को बताया षड्यंत्र, युवक ने एसपी से निष्पक्ष जांच और CCTV फुटेज सुरक्षित कराने की मांग की / Shivpuri News
- भैंस विवाद में पुलिस पर गंभीर आरोप, सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे एसपी कार्यालय; दरोगा पर 50 हजार रिश्वत मांगने का आरोप / Shivpuri News





Be First to Comment