
शिवपुरी। सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय में 64 वी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के लगभग 629 तीरंदाज भाग ले रहे हैं यह खेल समारोह पांच दिन तक चलने वाला है जिसका उद्घाटन समारोह दिनांक 13 नवम्बर 2018 दिन मंगलवार को प्रात: 11 बजे सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा । इस राष्ट्रीय फील्ड आर्चरी प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. गोविन्द प्रसाद शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्याभारती , अध्यक्षता डॉ.जयंत सोनवलकर, कुलपति मध्यप्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय भोपाल, विशिष्ट अतिथि डॉ. राजेंद्र सिंह निर्देशक जीवाजी विश्वविद्यालय खेल विभाग एवं श्रीराम अरावकर विद्याभारती अखिल भारतीय सहसंगठन मंत्री रहेंगें। इस राष्ट्रीय फील्ड आर्चरी प्रतियोगिता के प्रचार प्रसार हेतु कार्यक्रम को कवरेज प्रदान करने के लिए आप सादर आमंत्रित है साथ ही उक्त कार्यक्रम की जानकारी दी।






Be First to Comment