Press "Enter" to skip to content

पोहरी विधानसभा में पोहरी और बैराड़ मेंं चुनाव कार्यालय का शुभारंभ आज

शिवपुरी। भाजपा कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार पोहरी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद भारती जी के पोहरी और बैराड़ मंडल में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ आज किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथी सुशील रघुवंशी, संगठन मंत्री देवेन्द्र भार्गव , राघवेंद्र गौतम उपाध्यक्ष जन अभियान परिषद् राज्यमंत्री , राजू वाथम उपाध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड राज्यमंत्री,अशोक खंडेलवाल भाजपा जिला उपाध्यक्ष, विधायक प्रहलाद भारती मौजूद रहेंगे। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार पोहरी कार्यालय का शुभारंभ दोपहर 2:00 बजे एवं बैराड़ कार्यालय का शुभारंभ शाम 4:00 बजे किया जाएगा  भाजपा मंडल अध्यक्ष ने जिला पदाधिकारी गण,जिला कार्य समिती सदस्य,मंडल अध्यक्ष,मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, प्रकोष्ठ संयोजक,जनपद अध्यक्ष,नगर परिषद अध्यक्ष,उपाध्यक्ष पार्षद सेक्टर के प्रभारी एवं सह प्रभारी,पालक संयोजक,बूथ संयोजक के साथ समस्त कार्यकर्ता उपस्थित  रहकर कार्यालय शुभारंभ एवं जनसंपर्क को सफल बनाने की अपील की।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!