Press "Enter" to skip to content

घर-घर में हो रहा राजकुमार का स्वागत, करैरा में विकास पर बने नारे


शिवपुरी- करैरा में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार खटीक को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। शनिवार को राजकुमार ने नरवर एवं मगरौनी में जनसंपर्क किया। लोगों ने प्रदेश में हुए विकास कार्यों पर ख़ुशी का इज़हार करते हुए जगह-जगह फूल मालाओं से श्री खटीक का स्वागत किया और भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। कई जगह महिलाओं ने तिलक लगाकर आरती उतारी और सिर पर हाथ रखकर जीत का आशीर्वाद दिया। उल्लेखनीय है कि करैरा की हज़ारों बहनें भैया राजकुमार को आशीर्वाद देती हैं, वहीं क्षेत्रय युवाओं ने सोशल मीडिया पर राजकुमार जी के लिए नारे देना सुरु कर दिया हैं।
युवाओं में भारी उत्साह
क्षेत्र के युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। भाजपा की जीत हो और राजकुमार खटीक प्रथम बार विधानसभा पहुचें इसके लिए युवाओं ने भी कमर कस रखी है। श्री खटीक के साथ चल रहे ये युवा “अबकी चोट करारी है, राजकुमार भैया की बारी हैं”, “करैरा का विकास-राजकुमार के साथ” आदि नारे लगाते चल रहे हैं। वे घर-घर जा रहे हैं और भाजपा की प्रचंड जीत के लिए कमल निशान पर वोट डालने की अपील कर रहे हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!