Press "Enter" to skip to content

अब पुलिस थाने बनेंगे SMART, मिलेगी टेलीविजन से लेकर जिम तक की सुविधा

शिवपुरी। लोगों को सुरक्षा और भयमुक्त जीवन मुहैया कराने वाली पुलिस जिसके खुद के लिए कोई ज्यादा सुविधाएं नहीं रहतीं अब पुलिस के लिए सुखद खबर आ रही है। प्रदेश के पुलिस थानों को स्मार्ट थाने का लुक मिलेगा। स्मार्ट थानों में पुलिस कर्मचारियों के चेकअप के लिए स्मार्ट थाने में डाक्टर रूम उपलब्ध होगा। जिसमें दिव्यांग की सुविधा का ख्याल भी रखा जाएगा। लॉकअप रूम से लेकर टॉयलेट की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। टीआई से लेकर हवलदार के बैठने के लिए अलग-अलग कक्ष होंगे। सिपाही कॉमन रूम में बैठ सकेंगे। स्मार्ट थाने में कम्युनिटी पुलिस रूम भी होगा, जिसमें आम लोगों की बात/समस्या को सुना जाएगा। संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ व गवाह के बयान लेने अलग से कक्ष बनाया जाएगा, कान्फ्रेंस हॉल व ब्रीफिंग रूम में निर्मित होंगे। उनमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग व डिजिटल मैप की सुविधा मिलेगी। थाने के शस्त्र रखने के लिए सुरक्षित कक्ष बनाया जाएगा। स्मार्ट थानों में पुलिस कर्मचारियों के खानपान के लिए कैफेटेरिया से लेकर जिम व टेलीविजन की सुविधा मिलेगी। साथ ही पीडि़त लोगों के लिए ब्रीफिंग हॉल भी बनाए जाएंगे। इस पर पुलिस मुख्यालय ने काम शुरू कर दिया है। 
ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डवलपमेंट ने राज्यों को जारी रिपोर्ट में कहा है कि पुलिस थानों को ईको फ्रैंडली बनाने के लिए उन्हें स्मार्ट थाने के रूप में विकसित किया जाए। इसके लिए थानों में आउट सोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से कैफेटेरिया स्थापित किए जाएंगे। कैफेटेरिया में पुलिस कर्मचारियों को उम्दा रेट पर खान-पान का ताजी वस्तुएं उपलब्ध होंगी। ऐसा बहुत जल्द तो नहीं लेकिन 2019 के मध्य में नजर आने लगेगा। 
12 से 15 घंटे की ड्यूटी के बाद आराम के लिए थानों में रेस्ट रूम बनाए जाएंगे। रेस्ट रूम में पुलिस कर्मचारियों को रुकने व ठहरने की बेहतर सुविधा मिलेगी। रेस्ट के दौरान मनोरंजन के लिए पुलिसमैन टेलीविजन से अपना मनोरंजन भी कर सकेंगे। इसके लिए स्मार्ट थानों में एलईडी लगाने का प्रावधान भी रखा गया है। 

चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए मिलेगी जिम

पुलिस में काम करने वाले कारिंदों के लिए फिटनेस एक अहम तथ्य होता है। हर पुलिस कर्मचारी व अधिकारी चाहता है कि वह पूरी तरह से चुस्त-दुरुस्त रहे। लेकिन सुविधा, संसाधन व समय नहीं मिलने के कारण सिपाही, हवलदार व थानेदार प्रतिदिन व्यायाम नहीं कर पाते। व्यायाम की सुविधा थाने में ही मुहैया हो उसके लिए स्मार्ट थानों में जिम की व्यवस्था भी होगी। ड्यूटी से समय मिलने के बाद पुलिस कर्मचारी जिम में व्यायाम कर खुद को स्वस्थ बनाए रख सकेंगे। इसके लिए कम्युनिटी हॉल में जिम की व्यवस्था की गई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!