
शिवपुरी। कोलारस से बसपा प्रत्याशी अशोक शर्मा पर गुना वायपास पर हुए जानलेवा हमला के बाद बसपा प्रत्याशी अशोक शर्मा ने बताया कि उन पर जिन लोगों ने हमला किया है वह सफारी गाड़ी में सवार होकर आए थे और उनकी गाड़ी पर भाजपा का झंडा लगा हुआ था, फिलहाल अशोक ने उन पर हमला किसने किया इस पर अनभिज्ञता जाहिर की। अशोक शर्मा ने बताया कि वह कोलारस से शिवपुरी अपने इलेक्शन एजेंट बनाने के लिए शिवपुरी आ रहे थे तभी गुना वायपास पर पेट्रेाल पंप के सामने एक मोटरसाइकिल चालक ने हमारी गाड़ी रुकाने के लिए हमारे वाहन के आगे लगा दी। इसके बाद सफारी गाड़ी से आठ से दस लोग उतरकर आए और हम पर जानलेवा हमला कर दिया और गाड़ी के कांच तोडऩे की कोशिश करने लगे। हमेें ऐसा लग रहा था आज हमें यह मार ही डालेंगे, लेकिन ड्रायवर की कुशलता से वहां से बड़ी मुश्किल ने भागकर आईटीबीप कैम्पस में घुसकर जान बचाई। हमलवार यह कह रहे थे कि हम तुम्हें चुनाव लडऩा सिखाएंगे।
इनका कहना है
मामले में जांच की जा रही है, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, इसके बाद हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
राकेश शर्मा, कोतवाली टीआई कोलारस




