Press "Enter" to skip to content

VAIBHAV PUBLIC SCHOOL – उत्साह से मनाया बाल दिवस, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

शिवपुरी। पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को शहर के वैभव पब्लिक स्कूल शिवपुरी में बाल दिवस मनाया गया। स्कूल में दूसरी बार आयोजित बालदिवस को लेकर स्कूल के छात्रों और शिक्षकों में काफी उत्साह दिखा। स्कूल में छोटे-छोटे बच्चों ने बाल दिवस पर जमकर मस्ती की। स्कूल डायरेक्टर श्रीमती नीतू गुप्ता और स्कूल इंचार्ज नितेन्द्र गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया।
इस मौके पर बच्चों के द्वारा देशभक्ति गीत, डांस, चेयर रेस आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए फैंसी ड्रेस का आयोजन भी किया गया। 
बाल दिवस के अवसर पर स्कूल में बच्चों के लिए कई प्रकार के खेल का आयोजन किया गया और छात्रों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। अलग-अलग खेलों का आयोजन स्कूल की शिक्षिकाओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्कूल के द्वारा बच्चों और स्टाफ के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। जिसका बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया। स्कूल अपने तरीके से बच्चों को हर क्षेत्र में पारंगत बनाने का प्रयास करता है। 
बच्चों को बाल दिवस का अर्थ समझाने के लिए स्कूल डायरेक्टर श्रीमती नीतू गुप्ता के द्वारा चाचा नेहरू के जीवन के कई रोचक किस्सों को बताया गया। स्कूल के सभी शिक्षिक शिक्षिकाओं के द्वारा अपनी-अपनी कक्षा के सभी बच्चों को विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया गया और छोटे-छोटे बच्चों का मनोबल बढ़ाया गया। कार्यक्रम के सफलता पूर्वक संचालन के लिए स्कूल की शिक्षिका नेहा शर्मा, भावना चंदेल, शिखा शर्मा, प्रियंका शाक्य, नेहा जाट, सपना पाराशर और भूमिका वर्मा ने अपना सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल डायरेक्टर श्रीमती नीतू गुप्ता के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!