Press "Enter" to skip to content

कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ लढ़ा के समर्थन में सांसद सिंधिया का विशाल रोड़ शो कल

शिवपुरी-शिवपुरी विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के युवा प्रत्याशी सिद्धार्थ लढ़ा के समर्थन में शिवपुरी प्रवास पर आ रहे मप्र चुनाव अभियान समिति के चेयरमैन पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया कल  प्रात: 11:30 बजे से विशाल रोड़ शो में भाग लेंगें। इस रोड़ शो में कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ लढ़ा सहित कांग्रेस जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव व अन्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एक वाहन में सवार होकर जनता-जनार्दन से कांग्रेस प्रत्याशी के लिए आर्शीवाद मांगें तो वहीं सांसद सिंधिया के रोड़ शो को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों द्वारा नगर में जगह-जगह स्वागत भी किया जाएगा। यह रोड़ शो पोलोग्राउण्ड से प्रात: 11 बजे शुरू होगा जो नगर के अस्पताल चौराहा, कोर्ट रोड़, सदर बाजार, निचला बाजार, कष्टमगेट, आर्य समाज रोड़, नरहरिप्रसाद चौराहा होते हुए धर्मशाला मार्ग से गांधी चौक होते हुए माधवचौक से निकलकर एबी रोड़ स्थित गुरूद्वारा पहुंचेगा। जहां से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया नगरवासियों से कांग्रेस प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगते हुए अपने अगले गतंव्य के लिए रवाना होंगें। इस रोड़ शो को सफल बनाने के लिए युवाओं में खासा जोश देखने को मिल रहा है साथ ही कांग्रेस पार्टी के सभी संगठक इस रोड़ शो में शामिल होंगें। जिसमें कांग्रेसजनों के साथ-साथ नगर के अन्य लोग भी रोड़ शो में शामिल होकर कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ लढ़ा के लिए जनता से आर्शीवाद मांगते हुए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील भी की जाएगी। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!