Press "Enter" to skip to content

शहर के विकास के लिए भाजपा को आशीर्वाद रूपी वोट: अक्षय भंसाली

शिवपुरीे। शहर में इन दिनों भाजपा प्रत्याशी यशोधरा राजे सिंधिया के समर्थन में उनके पुत्र अक्षय भंसाली शहर की विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क किया जिनमें वार्ड क्रमांक 2 खुड़ा, 3 गांधी कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 4 न्यूब्लॉक ऐरिया में जनसंपर्क करते समय कहा कि शहर के विकास के लिए मेरी माँ को आशीर्वाद रूपी वोट देकर विधानसभा पहुंचे जिससे प्रदेश में भाजपा की सरकार बने जिससे शिवपुरी के विकास की मुख्य धारा से जुड़ सकें।  इस अवसर पर जनसंपर्क के द्वारा गांधी कॉलोनी में वरिष्ठ पत्रकार आलोक एम इंदौरिया से भी अक्षय भंसाली ने चर्चा की और राजनैतिक हाल चाल भी जाना। इस अवसर पर उने साथ भाजपा के पूर्व विधायक माखन लाल राठौर एवं संजय गौतम, भानू दुबे, डॉ. राजेन्द्र गुप्ता, हरिओम राठौर, केपी परमार, डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता, अमित भार्गव, रामकुमार शिवहरे, तेजमल सांखला, संदीप भार्गव, विष्णु राठौर, दिनेश राठौर, रामकिशन सैन, जयदीप कुशवाह, आकाश राठौर, राजकुमार शर्मा, सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं दूसरी और महिला मोर्चा भी जोशीले अंदाज जनसंपर्क अभियान में जुटी हुई हैं। इन्होंने शहर के महल कॉलोनी, शंकर कॉलोनी सहित विभिन्न वस्तियों में पहुंचकर जनसंपर्क किया इस अवसर पर उनके साथ श्रीमती सुषमा ओझा, डॉ. रश्मी गुप्ता, राजकुमारी परिहार, शकुन भदौरिया सहित अन्य सैकड़ों महिलायें साथ इन्होंने भाजपा प्रत्याशी यशोधरा राजे सिंधिया को आशीर्वाद रूपी वोट देने की नागरिकों से अपील की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!