Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ लढ़ा को समर्थन मांगने सिंधिया ने किया रोड़ शो

उमड़ा जनसैलाब, जगह-जगह हुआ स्वागत, पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर जनता ने दिया समर्थन
शिवपुरी- मप्र कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान समिति के चेयरमैन पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया आज नगर में अपने संसदीय क्षेत्र शिवपुरी विधानसभा में कांग्रेस युवा कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ लढ़ा के समर्थन में आज विशाल रोड़ में शामिल हुए। पोहरी विधानसभा से हैलीकॉप्टर में सवार होकर आए सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया हैलीपेड पर उतरे और यहां से वह चार पहिया वाहन में सवार होकर रोड़ शो स्थल पोलोग्राउण्ड पर पहुंचे। यहां एक खुले वाहन में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ लढ़ा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव, पूर्व विधायक गणेश गौतम, राकेश गुप्ता, छत्रपाल सिंह गुर्जर, संजय सांखला आदि सवार हुए और इस रोड़ की शान रहे हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व जनसैलाब उमड़ा और सभी ने इस रोड़ शो में भाग लिया। रोड़ के शुरूआती चरण में अस्पताल चौराहे पर कांग्रेस समर्थकों व कार्यकर्ताओं द्वारा ऐतिहासिक स्वागत करते हुए जोरदार आतिशबाजी एवं सांसद सिंधिया जिन्दाबाद…अबकी बार कांग्रेस सरकार के जोरशोर से नारे गुंजायमान रहे। हाथों में कांग्रेस ध्वज, गले में कांग्रेस दुपट्टा डाले हजारों कांग्रेसी आज कोर्ट रोड़ पर जनता से कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ लढ़ा के लिए समर्थन मांगते नजर आए, जहां नगरवासियों ने इस भव्य रोड़ शो के आगमन को बड़े आत्मीयता से स्वीकार किया और जगह-जगह रोड़ शो का भव्य स्वागत हुआ। कोर्ट रोड़ पर ही कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ लढ़ा के निवास पर परिजनों द्वारा सांसद सिंधिया का भव्य स्वागत किया गया और इसके बाद सदर बाजार, निचला बाजार, आर्य समाज रोड़, नरहरिप्रसाद चौराहा, धर्मशाला रोड़, गांधी चौक होते हुए माधवचौक से लेकर गुरूद्वारा तक नगर के विभिन्न स्थानों पर नगर के व्यावसाईयों, विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं और सेवाभावी लोगों द्वारा अपना आर्शीवाद प्रदान करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ लढ़ा को अपना समर्थन दिया और सिद्धार्थ के लिए समर्थन मांग रहे सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की खूब आगवानी व स्वागत सत्कार किया। इस दौरान सांसद सिंधिया क्षेत्रीय जनता-जनार्दन से अपने दोनों हाथ उठाकर कांग्रेस प्रत्यााशी सिद्धार्थ लढ़ा को विजयश्री बनाने का आह्वान भी करते नजर आए। इस दौरान चार पहिया वाहनों का काफिला, डीजे की धुनों पर संगीतमय कांग्रेसमय नारे भी गुंजायमान रहे। कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ लढ़ा के इस रोड़ शो में कांग्रेसी एकता भी नजर आए जहां सभी छोटे-बड़े कांग्रेसजन इस रोड़ शो में शामिल रहे। जिसमें इस अवसर पर गणेशीलाल जैन, जगमोहन सिंह सेंगर, राजेन्द्र शर्मा, हरवीर सिंह रघुवंशी, मुन्ना लाल कुशवाह, रामकुमार शर्मा, पदम चौकसे काका, अब्दुल रफीक खान, खलील खान, शैलेन्द्र टेडिय़ा, राकेश जैन आमोल, अनिल उत्साही, अनिल शर्मा अन्नी, राजेन्द्र मजेजी, भरत रावत, मुकेश जैन, राजेशबिहारी कुमार पाठक, सफ दरबेग मिर्जा, वासित अली, रामकुमार यादव, महेश श्रीवास्तव, पप्पू गुप्ता पार्षद, अमित शिवहरे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती शशि शर्मा, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूनम कुलश्रेष्ठ, कपिल भार्गव, सिद्धार्थ सिंह चौहान, सत्यम नायक, अमन खान, आदि सहित हजारो की संख्या में कांग्रेसी महिला-पुरूष व युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!