Press "Enter" to skip to content

भ्रष्टाचार के कारण भाजपा ने मेरा तय टिकट काटा: रमेश खटीक

शिवपुरी। करैरा विधानसभा क्षेत्र में सपाक्स पार्टी की ओर से चुनाव लड़ रहे भाजपा के बागी पूर्व विधायक रमेश खटीक ने आज करैरा में अपने चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री खटीक ने कहा कि मेरा टिकट पहले भाजपा से फाइनल हो चुका था और मुझे हरी झण्डी भी दिखा दी गई थी, लेकिन इसके बाद भी भ्रष्टाचार की वजह से मेरा टिकट भाजपा ने काट दिया और बाहरी प्रत्याशी को टिकट दे दिया। उन्होंने कहा कि करैरा और नरवर ब्लॉक की जनता कभी भी बाहरी प्रत्याशी को पसंद नहीं करती है। पिछले विधानसभा चुनाव में भी करैरा की जनता ने बाहरी प्रत्याशी को नकार दिया था। मैं सपाक्स की ओर से चुनाव लड़ रहा हूं और इस चुनाव में जीत भी मेरी होगी। करैरा कार्यालय उद्घाटन के दौरान करैरा, नरवर और मगरौनी ब्लॉक के कई कार्यकर्ता मौजूद थे। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!