Press "Enter" to skip to content

कांग्रेस के लोग इतने कन्फयूज्ड हैं तो फिर ये कैसे देश-प्रदेश चलाएंगे: राजू बाथम

शिवपुरी। भाजपा प्रत्याशी राजकुमार खटीक के समर्थन में राज्य मंत्री राजू बाथम ने करेरा विधानसभा के दर्जनों ग्राम अलगी दिनारा डामरोनकला करेरा समूहा, करई छितरी इंदरगढ़ बहगवा में जनसंपर्क किया एवं जनसंपर्क करते हुए राजू  बाथम ने कहा कि राहुल बाबा दिल्ली से आते हैं तो मुख्यमंत्री जी को खूब कोसते हैं। पिछले दिनों मध्यप्रदेश आए तो मुख्यमंत्री जी के बेटे को पनामा मामले में आरोपी बना दिया। जब उनसे मीडिया ने पूछा तो कहा कि मैं कन्फयूज्ड हो गया था। जब ये कांग्रेस के लोग इतने कन्फयूज्ड हैं तो फिर ये कैसे देश-प्रदेश चलाएंगे। श्री बाथम ने कहा गरीबी हटाने का नारा 1971 में कांग्रेस ने दिया था। पहले स्व इंदिराजी गरीबी हटाने की बात कहतीं थी, फिर स्व राजीवजी भी गरीबी हटाने की बातें कहते थे और अब राहुलजी एवं कांग्रेस के नेता गरीबी हटाने की बातें कहते हैं लेकिन इन्होंने गरीबी तो नहीं हटाए बल्कि गरीबों को ही हटा दिया। जबकि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबल योजना से गरीबों को जो संबल प्रदान किया है वह जन जन के कल्याण का काम कर रहा है।

राजू बाथम जी के समक्ष कांग्रेस छोड़कर बीजेपी के सदस्यता ली 

भाजपा प्रत्याशी राजकुमार का जी के समर्थन में  ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करते हुए राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त राजू बाथम के समक्ष कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने  भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर आज भाजपा की सदस्यता ली जिसमें शंकर जाटव, धनीराम जाटव, काशी राम केवट, राजू केवट उपसरपंच अलगी सहित अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रणवीर रावत ने किया करही चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

भाजपा प्रत्याशी राजकुमार खटीक के करही चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह राबत के मुख्य आतिथ्य में किया गया कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को 15 दिन कमर कसकर चुनाव मैदान में जुट जाना है और हमें घर घर प्रत्येक मतदाता से संपर्क कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर पहुंचना है और भाजपा प्रत्याशी राज कुमार खटीक को करैरा विधानसभा से विजई बनाकर मध्य प्रदेश में अबकी बार 200 पार के लक्ष्य को पूर्ण करना है इस अवसर पर बीके गुप्ता डॉक्टर अरविंद बेडर मंडल अध्यक्ष  जय प्रकाश सोनी  बीजेपी जिला उपाध्यक्ष राम गोपाल चौधर रामस्वरूप रावत  हरिशंकर परिहार  भोगीलाल बिलैया  राकेश डाली कार्यालय उद्घाटन के समय उपस्थित रहे। कार्यालय के शुभारंभ के उपरांत सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सभी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व प्रत्याशी राजकुमार खटीक के साथ करई में जनसंपर्क किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!