Press "Enter" to skip to content

महिलाओं को सशक्त करने का वीणा प्रधानमंत्री ने उठाया: यशोधरा राजे

शिवपुरी। शिवपुरी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी यशोधरा राजे सिंधिया ने खोड़ मंडल ग्राम आसपुर में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की महिलाओं को सशक्त करने का वीणा उठाया हैं। उज्वला योजना के साथ-साथ गांव-गांव में स्वच्छता अभियान के साथ मर्यादा अभियान के माध्यम घर-घर शौचालय बने हैं। जिससे मेरी माता-बहिनों के सम्मान व मर्यादा का ध्यान रखा हैं तथा गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए उज्वला योजना के माध्यम से गैस चूल्हे नि:शुल्क दिए गए हैं। जिनका लाभ माता बहिनें उठा रही हैं। इसी खुशी के चलते आज ग्राम खोड़ मंडल के ग्राम आसपुर परवो आदिवासी महाराज के स्वागत में खुशी से नाचते झूमते हुए उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के साथ पूर्व विधायक देवेन्द्र जैन, माखन लाल राठौर, मंडल अध्यक्ष केरन सिंह लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश यादव तिजारपुर, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रिंकी कुशवाह, रामजीलाल लोधी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे। 
युवा मतदाओं की पसंद बने अक्षय
भाजपा प्रत्याशी यशोधरा राजे सिंधिया के समर्थन में उनके पुत्र युवा अक्षय भंसाली इन दिनों युवा मतदाताओं की पसंद बने हुए हैं। जोश और जुनून के साथ शहर के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क माता-बहिनों से अपनी माँ के लिए आशीर्वाद रूपी वोट मांगने में जुटे हुए हैं। इसीक्रम में आज शहर के वार्डक्रमांक 8, 12 एवं 13 में जनसंपर्क किया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!