Press "Enter" to skip to content

सांसद सिंधिया की सुरक्षा में चूक, हेलीकॉप्टर से खेलते नजर आए बच्चे

शिवपुरी की हवाई पट्टी पर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कोई भी इंतजाम नहीं थे
हवाई पट्टी पर न पुलिस थी न फायर बिग्रेड
शिवपुरी-कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की सुरक्षा में शिवपुरी की हवाई पट्टी पर गुरुवार को सुरक्षा में भारी चूक देखने को मिली। अपने चुनावी अभियान के दौरान गुरुवार को कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी में कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ लढ़ा के रोड शो के लिए आए हुए थे। इस दौरान जब उनका हेलीकॉप्टर शिवपुरी हवाई पट्टी पर उतरा तो वहां जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कोई भी इंतजाम नहीं किए गए थे। सुरक्षा के कोई इंतजाम ना होने के कारण सांसद सिंधिया जिस हेलीकॉप्टर से हवाई पट्टी पर उतरे थे, उस हेलीकॉप्टर के पास बच्चे पहुंच गए और वहां हेलीकॉप्टर को छूकर उससे खेलते हुए नजर आए। इस दौरान हेलीकॉप्टर के पायलट ने वहां एकत्रित हुए बच्चों को स्वयं दूर भगाने की कोशिश की लेकिन वह बच्चे माने नहीं। हेलीकॉप्टर के पास ही बच्चों और युवाओं का हुजूम एकत्रित हो गया और वह सेल्फी भी लेने लगे। वैसे आचार संहिता के दौरान नियम यह है कि जिला प्रशासन की ओर से किसी भी राजनीतिक दल के व्यक्ति के लिए हेलीकॉप्टर चार्ज के रूप में निर्धारित राशि की रसीद कटती है और इस रसीद के बाद जिला प्रशासन की ओर से फायर बिग्रेड और पुलिसकर्मियों को वहां सुरक्षा के लिए तैनात किया जाता है लेकिन गुरुवार को सांसद सिंधिया के हेलीकॉप्टर से आगमन के दौरान दोनों ही व्यवस्था वहां मौजूद नहीं थी। इस पर कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी जाहिर की है और जिला प्रशासन से सुरक्षा में हुई इस लापरवाही पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!