Press "Enter" to skip to content

सिंधिया का शिवराज पर कटाक्ष, कहा-मुझसे सीखें सपने साकार करना

शिवपुरी। पोहरी में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश किरार राठखेड़ा के पक्ष में चुनावी सभा के दौरान सांसद सिंधिया ने अपने द्वारा किए गए विकास कार्य गिनाए। शिवराज सिंह का नाम लेकर सिंधिया ने कहा कि अगर सपना साकार करना सीखना है तो आइए ज्योतिरादित्य सिंधिया आपको बताता है। सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री किसान को अपना भवगवान और स्वयं को उसका पुजारी कहते हैं। कलयुग का जमाना आ गया है। किसान, भगवान की पूजा अर्चना अंधेरे में करता है। अगर भवान गुरुदक्षिणा पुजारी को न दे तो पुजारी भगवान का पट बंद करके ताला लगा देता है। सिंधिया ने कहा कि 130 करोड़ की राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना से छर्च, गोवर्धन, बूढ़दा, भैंसरावन में पॉवर हाउस लगवाए। लेकिन 15 साल में शिवराज सिंह ने यहां करंट नहीं दिया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!