शिवपुरी। पिछोर के कांग्रेस प्रत्याशी केपी सिंह की ग्रामीण क्षेत्र में हुई एक सभा का एक और वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह वक्ता यह कहता हुआ दिख रहा है कि सबका मान सम्मान है सबकी विश्वसनीयता है भारतीय जनता पार्टी के आदमी पर कोई भरोसा नहीं करता है। मैं यहां भाषण नहीं दे रहा हूं अपने कार्यकर्ताओं में बात कर रहा हूं। रही भाषणों की बात तो नरेन्द्र मोदी, शिवराज सिंह चौहान और यहां के जो प्रत्याशी आए हैं चुनाव लडऩे उनकी में मैं चड्ढी उतारूंगा।
यहां बता दें कि इससे पूर्व एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें केपी सिंह का विधायक प्रतिनिधि संजय शर्मा उर्फ संजू उनकी मौजूदगी में कह रहा था कि दुख बीमारी, कामकाज, ब्याह, कारज, थाना, कचहरी, टीआई सब कक्काजू की जेब में धरे हैं और दूसरी पार्टियन में चले जाओ घर-घर दलाल फिर रहे हैं। तुमो हजार रूपइया का काम हुईए तो पांच हजार लगवाएं, चार हजार जेब में धर लें। कक्काजू से कलेक्टर, एएसपी, तहसीलदार सब मिलवे तरसें। यह बात ग्राम डबियाजगन में ग्रामीणजनों की सभा को संबोधित करते हुए संजू शर्मा ने कही। बताया जाता है कि वीडियो ज्यादा से ज्यादा दो तीन दिन पुराना है। वीडियो में कक्काजू चबूतरे पर नीचे सिर किए बैठे दिखाई दे रहे थे।





