Press "Enter" to skip to content

गांवों को शहर की मुख्य धारा से जोड़ने का काम भाजपा ने किया हैं: यशोधरा राजे

शिवपुरी । भाजपा के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी ने गांव-गांव विकास की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना बनाकर पिछड़े हुए गांवों को शहर की मुख्य धारा जोड़ने का काम किया हैं और उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गांव की बहिनों के आंसू पहुंचने का काम उज्वला योजना के माध्यम से कर रहे हैं। वहीं देश के गरीब को पक्की छत देने का काम भी प्रधानमंत्री अटल आवास योजना के माध्यम से किया हैं। देश की आजादी के 75 वीं वर्षगांठ 2022 तक कोई भी व्यक्ति बिना पक्की छत के नहीं रहेगा उक्त उदगार भाजपा की कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क करते हुए व्यक्त किए उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के शासन में राजीव गांधी ने स्वयं कहा था कि हम केन्द्र से एक रूपया भेजते हैं तो ग्रामीण तक 10 पैसे पहुंचते हैं जबकि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा पूरा का पूरा 100 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्र के विकास में पूर्ण पारर्दिशता के साथ लगता हैं। यशोधरा राजे सिंधिया ने ग्राम धुवानी, नयाबलारपुर, बूढ़ी बरोद, अर्जुनगवा सहित ग्राम पाठखेड़ा में बूथ संयोजक ग्राम केन्द्र पालक संयोजकों से कहा कि हमें बूथ जीता चुनाव जीता संकल्प को लेकर काम करना हैं। 

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल व जिले के पदाधिकारी नगर के वार्डों में पहुंचकर घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क कर रहें हैं। साथ ही मतदाताओं को प्रदेश व देश में चलाई जा रही सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की और भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की बात कहीं। मंशापूर्ण नगर केन्द्र पर जिला मंत्री लक्ष्मी जाटव, मंजुला जैन, किरण कुशवाह, अशोक शिवहरे, संदीप भार्गव, विक्की भदौरिया, अजीत ठाकुर, मंगल सिंह सेंगर, एवं सेक्टर प्रभारी अमित भार्गव के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने वार्ड 2 एवं 3 में जनसंपर्क किया। इसके साथ ही अक्षय भंसाली ने  शहर के वार्ड क्रमांक 9, 10, 11 में संपर्क का शुभारंभ माँ राजराजेश्वरी मंदिर किया जिसमें सैकड़ों पिछड़ा वर्ग मोर्चा, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!