
शिवपुरी। जिला अस्पताल शिवपुरी में इलाज के लिए तीन वर्षीय सुनैना पुत्री क्रिस आदिवासी निवासी महल सराय पुरानी शिवपुरी को माता-पिता बुधवार को इलाज कराने लाए थे। बीमारी के चलते हालत खराब होने पर डॉक्टर ने अस्पताल में भर्ती कर दिया। वार्ड में भर्ती होने के बाद गुरुवार की रात करीब 11 बजे बच्ची को अचानक खांसी उठने लगी और खांसी के साथ मुंह से 12 सेमी की पटार बाहर निकली। यह देखकर आसपास के पलंग पर मौजूद मरीज व अटेंडेंट अचंभित हो गए। बाद में सूचना पर डॉ पंकज गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह पेट का कीड़ा। बच्चों द्वारा मिट्टी खाने पर हो जाते हैं।






Be First to Comment