Press "Enter" to skip to content

भाई, पत्नी, बेटा, बेटी, बहू ने संभाली प्रत्याशियों के प्रचार की कमान

शिवपुरी। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार की गति में तेजी देखने को मिल रही है। प्रत्याशियों के परिजन और रिश्तेदारों ने भी अपनी-अपनी जिम्मेदारियां संभाल ली है। जिलेभर में प्रत्याशियों के भाई, पत्नी, बेटा, बेटी, बहू क्षेत्र में मतदाताओं के बीच पहुंचकर समर्थन मांग रहे हैं। 
भाजपा प्रत्याशी पोहरी विधायक प्रहलाद भारती की पत्नी सरला भारती भी इन दिनों अलसुबह ही शिवपुरी से पोहरी के लिए निकल जाती हैं। पोहरी में वे अपने पति द्वारा दस साल में किए गए विकास कार्यों को गिनाती हैं और मतदाताओं को इस बात का यकीन दिलाई हैं कि आपको समस्या समाधान के लिए शिवपुरी नहीं जाना पड़ेगा। पोहरी में ही सुनवाई होगी। वहीं शिवपुरी से भाजपा प्रत्याशी यशोधरा राजे सिंधिया के प्रचार में उनका बेटा अक्षय भंसाली जनसंपर्क कर अपनी मां के समर्थन में वोट मांग रहे हैं। कोलारस विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह रघुवंशी के समर्थन में उनकी पत्नी विभा रघुवंशी ने प्रचार कर रही हैं। प्रचार के दौरान मतदाताओं को रिझाने के लिए वह विधायकी के दौरान उनके पति द्वारा शिवपुरी में किए गए विकास कार्यों को गिना रही हैं। शिवपुरी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ लढा के समर्थन में उनकी पत्नी स्वाति, बुआ मंजू, मां रेखा ने पुरानी शिवपुरी के पीएस क्यू लाइन में जनसंपर्क कर उसके लिए जनता से समर्थन मांगा। सिद्धार्थ जिले की सभी पांचों विस सीटों पर सबसे युवा प्रत्याशी हैं। यह उनका पहला चुनाव है। कोलारस से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र यादव की दोनों बेटियां नेहा यादव और मेघा यादव भी प्रचार के लिए घर-घर पहुंच रही हैं। पोहरी से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राठखेड़ा के समर्थन में उनकी बेटी ज्योति, पत्नी गीता, बेटा जितेंद्र ग्रामीण क्षेत्र में दौरा कर उनके लिए वोट मांग रहे हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!