शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने एसपी के निर्देश और एसडीओपी के निदेशन में एक कपडा व्यापारी की दुकान पर छापा मारकर वहां चल रहे सटटे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई कर कपडा व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपडीओपी सुरेशचंद्र दोहरे ने बताया कि काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि कपडा व्यापारी अनिल गुप्ता जो कि कपड़े की दुकान पर कपड़े बेचता है और साथ में सटटे का कारोबार संचालित कर रहा है। इस सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम बनाई गई और कपडा व्यापारी की दुकान पर छापा मारा तो वहां सटटे की पर्चियां और नगदी मिली जिसके बाद पुलिस ने कपडा व्यापारी को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जब अनिल कुमार गुप्ता की कपड़े की दुकान पर छापा मारा तो वहां कपड़े की गठानों के बीच में सटटे की पर्चियां निकली और यहां बडे पैमाने पर सटटे का कारोबार संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने अनिल के कब्जे से सटटे की पर्ची सहित 2 लाख 48 हजार रुपए नगदी भी बरामद की है।
मुख्य बाजार के बीचों बीच भी पुलिस की नहीं पड़ी नजर
अनिल कोर्ट रोड पर राज मेन्स वीयर के नाम से दुकान का संचालन करता था। मुख्य बाजार के बीचों बीच होने के चलते पुलिस की नजर भी नहीं पडी थी और कई दिनों से यह कारोबार चल रहा था जिसके बाद एसपी राजेश हिंगणकर को मुखबिर ने सूचना दी कि शहर के कोर्ट रोड पर बीच बाजार में सटटे का कारोबार बडे पैमाने पर संचालित किया जा रहा है। इस सूचना एसपी ने एसडीओपी दोहरे को कार्रवाई के निर्देश दिए जिसके बाद टीआई राकेश शर्मा ने मौके पर कार्रवाई को अंजाम दिया और व्यापारी को गिरफ्तार कर नगदी व सटटे की पर्ची जब्त की।



