
वीरेंद्र रघुवंशी के समर्थन में करेंगे जनसभा को संबोधित
शिवपुरीे। भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र रघुवंशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने 18 नवंबर को पहुंच रहे हैं जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हेलीकॉप्टर द्वारा अशोकनगर से चलकर दोपहर 12 बजे शीतला माता मंदिर कोलारस में भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र रघुवंशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी के कार्यक्रम की तैयारियों के लिए विधानसभा कार्यकर्ता जुट गए हैं विधानसभा के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में अपनी-अपनी विधान सभा में पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के जनसभा को सफल बनाएं।





Be First to Comment