Press "Enter" to skip to content

अटल जी ने देश के हर गांव को पक्की सड़क से जोड़ा: रणवीर रावत

शिवपुरी। करैरा से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार खटीक के समर्थन में भाजपा के किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत भाजपा प्रत्याशी राजकुमार खटीक के साथ ग्राम गोधारी सनाई लमकना कलोदरा सानी सहदोरा, भाषडा खुर्द भाषण कला नेकोरा टोड़ा समोहा में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चैहान के नेतृत्व में देश के विकास के लिये और गरीब, मजदूर, किसान को केंद्र में रखकर योजनाये लागू हो रही है। पूर्व प्रधाननंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पहली बार देश के प्रत्येक गांव को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के माध्यम से जोड़ा । नरेन्द्र मोदी और शिवराजसिंह चौहान ने आजादी के 70 साल बाद पहली बार 2022 तक देश के हर आवासहीन व्यक्ति को घर उपलब्ध कराने की बात कही। जिसके पहले चरण में आज देश मे 2 करोड़ 70 लाख मकान देश में बन रहे है। 
श्री रावत ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों ने गरीब, मजदूर, किसान, महिलाओं, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग सहित सभी वर्गो के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, जनधन योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, भावन्तर भुगतान योजना, उज्जवला योजना, तीर्थदर्शन योजना जैसी अनेकों योजनाओ के माध्यम से देश व प्रदेश में विकास की क्रांति ला दी है। उन्होंने कहा कि आज जब देश व प्रदेश आगे बढ़ रहा है ऐसे में करैरा क्षेत्र विकास में पिछड़े यह चिंता का विषय है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि करैरा क्षेत्र को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए भाजपा प्रत्याशी राजकुमार खटीक को कमल के फूल पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाए। इस अवसर पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!