
शिवपुरी। आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश तथा जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिवपुरी श्रीमती शिल्पा गुप्ता के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी शिवपुरी श्रीमती वंदना पाण्डेय के मार्गदर्शन में आगामी विधानसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में अवैध रूप से मदिरा के परिवहन करने करने वालो पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु जिले में चलाये जा रहे रोड चेकिंग अभियान के तहत आज रविवार को शिवपुरी वृत्त क्षेत्र में आबकारी उपनिरीक्षक अनिरुद्ध खानवलकर, मुख्य आरक्षक मोहनलाल, आरक्षक काशीराम, आरक्षण भूप सिंह द्वारा 18 वीं बटालियन सतनवाड़ा एवं मुड़खेड़ा टोल टैक्स के पास वाहन चेकिंग की जा गई। चुनावी परिपेक्ष में अवैध मदिरा के परिवहन पर रोक लगाने हेतु इस प्रकार चेकिंग निरंतर जारी है।






Be First to Comment