Press "Enter" to skip to content

रोगियों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाना सही अर्थो में मानव सेवा कार्य : सुरेश सिंह सिकरवार

लायन्स व लायनेस साउथ द्वारा डायबिटीज शिविर का आयोजन, 125 मरीज लाभान्वित 
शिवपुरी- जिस प्रकार से प्रभु भजन से मन नहीं भरता उसी प्रकार से सेवा का कार्य करने वाली समाजसेवी संस्थाओं का भी मन नहीं भरता कि वह आए दिन कहीं ना कहीं पीडि़त मानवता की सेवा में आगे आकर कार्य करती है आज डायबिटीज एक ऐसा रोग है जिससे अधिकांशत: लोग इस बीमारी की जकड़ में आ जाते है ऐसे में इन रोगियों की सुध लेकर उन्हें स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ देने का कार्य समाजसेवी संस्था लायन्स व लायनेस क्लब शिवपुरी साउथ द्वारा किया गया है जो वाकई सराहनीय कार्य है सही अर्थों में यही मानव धर्म सेवा कार्य कहलाता है। उक्त विचार प्रकट किए रिटा.डीएसपी एवं समाजसेवी सुरेश सिंह सिकरवार ने जो स्थानीय नबाब साहब रोड़ स्थित विश्वास क्लीनक पर आयोजित लायन्स व लायनेस क्लब शिवपुरी साउथ डायबिटीज (मधुमेह)शिविर को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। इस दौरान इस शिविर में प्रसिद्ध डायबिटीज चिकित्सक डॉ.अमित गुप्ता का लायन्स क्लब साउथ अध्यक्ष ला.मुकेश जैन खरई, सचिव जितेन्द्र राणा, कोषाध्यक्ष गिर्राज ओझा व लायनेस साउथ अध्यक्षा श्रीमती स्नेहलता अग्रवाल, सचिव श्रीमती वंदना शिवहरे व कोषाध्यक्ष श्रीमती नीलम बीसानी द्वारा शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आए चिकित्सक डॉ.अमित गुप्ता एवं अतिथिद्वयों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तत्पश्चात शिविर में आए हुए मरीजों का पंजीयन क्रम अनुसार चैकअप किया गया और डायबिटीज रोग से बचाव एवं उसके कारणों को चिकित्सक डॉ.अमित गुप्ता मरीजों को बताया गया ताकि लोग इस बीमारी से अपना बचाव स्वयं कर सके। इस दौरान शिविर संयोजक ला.डॉ.प्रदीप विश्वास व ला.आलोक गुप्ता का भी सराहनीय सहयोग रहा। शिविर का संचालन ला.हिपाल अरोरा द्वारा जबकि आभार प्रदर्शन ला.सचिव जितेन्द्र राणा द्वारा व्यक्त किया गया। इस शिविर में 125 मरीजों ने अपना उपचार कराते हुए स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। शिविर में विशेष  रूप से लायन्स क्लब साउथ के एड.अशोक अग्रवाल, संजीव जैन माणिक, राजेन्द्र शिवहरे, पारस जैन, मयंक भार्गव, लायनेस श्रीमती लता जैन, श्रीमती नमिता विश्वास, श्रीमती निशा गुप्ता आदि सहित अन्य लायन्स पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे जिन्होंने स्वास्थ्य शिविर में योगदान दिया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!