Press "Enter" to skip to content

गोलीकांड- पुलिस ने हत्या प्रयास के चार आरोपियों को दबोचा

शिवपुरी। जिले के सीहोर थाना क्षेत्र के ग्राम कांकर में गोलीकांड की घटना के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सिद्धार्थ गुर्जर, दुर्ग सिंह गुर्जर, रामेश्वर गुर्जर, रामकिशन गुर्जर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। उक्त आरोपी पक्ष से 6 नामजद व दस अन्य आरोपी अभी फरार हैं। कुल 20 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस ने दूसरे पक्ष के लोगों पर भी मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि कांकर गांव में खलिहान को लेकर 15 नवंबर को झगड़ा हो गया था। इसी मामले में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!