पति और सास ने बहू को लाठियों से मारा, मामला दर्ज

शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मनियर में विगत शाम एक आरोपी ने अपनी माँ के साथ मिलकर पत्नी की लाठियों से जमकर मारपीट कर दी जिससे वह चोटिल हो गई और उसने आरोपी माँ-बेटे के खिलाफ कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 498ए, 323, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। पीड़ित कुसुम जाटव ने शिकायत में बताया है कि उसका पति नीरज और सास दुलारी जाटव ने बीते रोज घर के काम को लेकर उसकी लाठियों से मारपीट कर दी। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि उसकी सास ने उसके पति को भड़काकर उसे उत्तेजित किया जिस पर उसके पति नीरज ने पहले तो उसके हाथ-पैर मरोड़ दिए इसके बाद उसने घर में रखी लाठी से उस पर प्रहार किए। दोनों माँ बेटे लम्बे समय से उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। इसके बाद भी वह आरोपियों की प्रताड़ना सहन कर रही थी। 
marpeet साठी इमेज परिणाम