Press "Enter" to skip to content

सामान्य प्रेक्षक तयांग ने पोहरी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का किया अवलोकन

शिवपुरी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पोहरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-24 हेतु नियुक्त सामान्य प्रेक्षक बिडोल तयांग ने आज पोहरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आने वाले विभिन्न मतदान केन्द्रों का अवलोकन कर मतदाताओं को उपलब्ध होने वाली मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। 
श्री तयांग ने इस दौरान शासकीय प्राथमिक शाला भवन बागलौन, प्राथमिक शाला भवन हिनौतिया, प्राथमिक शाला भवन छर्च, शासकीय हाईस्कूल छर्च, प्राथमिक शाला भवन पुरा, प्रा.शाला भवन गलथुनी, प्राथमिक शाला भवन नौगांव, माध्यमिक शाला भवन चांदपुर, पंचायत भवन महदेवा, शासकीय प्राथमिक शाला डोभा, प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला भवन बिलौआ तथा मतदान केन्द्र मढख़ेड़ा एवं दहदे में पहुचंकर निरीक्षण किया। इस दौरान लायजनिंग अधिकारी एम.पी.एग्रो के जिला प्रबंधक रविन्द्र झारिया, सेक्टर ऑफिसर डॉ.महेश तमौरी सहित अन्य अधिकारी साथ थे। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!