Press "Enter" to skip to content

सोशल मीडिया के माध्यम से सिद्धार्थ लढ़ा की स्थिति हो रही मजबूत

शिवपुरी। विधानसभा शिवपुरी के कांग्रेस उम्मीदवार सिद्धार्थ लढ़ा इन दिनों सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं। एक ओर जहाँ भाजपा प्रत्याशी यशोधरा राजे सिंधिया कमल निशान लेकर जनता में समर्थन हासिल करने का प्रयास कर रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया में लाइक, कमेंट्स और शेयर के माध्यम से विधानसभा शिवपुरी के मतदाताओं के बीच सिद्धार्थ लढ़ा की स्थिति मजबूत नजर आ रही है। सूत्रों की यदि बातों पर भरोसा करें तो इस बार युवाओं और प्रबुद्ध वर्ग ने अपने विवेक के अनुसार यह निर्णय लिया है कि संभवत: महल की राजनीति से दूर स्थानीय जनप्रतिनिधि होना कितना आवश्यक है इसे लेकर वह सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी स्वीकृति दे रहे हैं। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!