
शिवपुरी। शहर के लुधावली स्थित नगर पालिका के ओवरहेड टेंक पर नशे में धुत्त एक शराबी चढ़ गया। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस टंकी पर पहुंची और युवक को टांगकर नीचे ले आई।
जानकारी के अनुसार टंकी के नजदीक शराब की कलारी है जहां एक युवक ने छककर शराब पी। इसके बाद शराब का एक क्वाटर लेकर टंकी पर चढ़ गया। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी कि कोई युवक शराब पीकर टंकी पर चढ़कर कूदने की कोशिश कर रहा है। देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और टंकी पर चढ़ी तो युवक नशे में धुत्त होकर चैन की नींद सो रहा था। युवक जगाने पर भी नहीं उठा तो चार पुलिस कर्मियों ने हाथ, पैर पकड़े और टांगते हुए नीचे उतार लाए। उसके बाद कट्टी मंगाकर सिर पर पानी डाला। शराब का नशा नहीं उतरा तो पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।






Be First to Comment