
शिवपुरी। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के आशीर्वाद स्वरूप जन जन शिवपुरी विधानसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ लढ़ा आज अपने सैंकड़ो समर्थकों के साथ जन जन के द्वार जनसमर्थन हासिल करने के लिए जनसंपर्क अभियान के दौरान घर-घर दस्तक दी और काँग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। यहाँ बता दे कि शिवपुरी विधानसभा सीट से कांग्रेस के युवा प्रत्याशी सिद्धार्थ लढ़ा इन दिनों अपने समर्थकों के साथ धुंआधार जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ लढ़ा दिन में ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। मतदाताओं से श्री लढ़ा अपील कर रहे हैं कि जीतने के बाद वह क्षेत्र का कायाकल्प कर देंगे और एक बार मौका देने की गुहार कर रहे हैं। वहीं शहरी क्षेत्र में प्रचार की कमान उनके पिता हरिमोहन लढ़ा, माँ तथा पत्नी ने संभाल रखी है। इसी क्रम में आज सिद्धार्थ लढ़ा ने भी शहरी क्षेत्र में जनसंपर्क किया। श्री लढ़ा द्वारा शहर के गुरूद्वारा क्षेत्र, पुरानी शिवपुरी और झांसी तिराहे क्षेत्र में घर-घर पहुंचकर किया। इस दौरान उन्होंने लोगों ने जनसमर्थन मांगते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।






Be First to Comment