पैर फिसलकर महिला गिरी कुएं में, मौत

शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के राजापुर गूडर गांव रहने वाले ब्रजलाल पुत्र रामलाल लोधी निवासी राजापुर ने बताया कि उसकी भाभी चिल्ला बाई 45 पत्नी रामदास लोधी दोपहर 2 बजे कुएं पर भैंसों को पानी पिला रही थी। कुएं से पानी खींचते समय पैर फिसल गया और कुएं में गिर गईं। ग्रामीणों की मदद से चिल्ला बाई को कुएं से बाहर निकाला। खनियाधाना अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 
kuye me giri साठी इमेज परिणाम
file photo