
शिवपुरी। शिवपुरी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी यशोधरा राजे सिंधिया ने खोड़ मंडल ग्राम पुनावली, चंदावनी, उदयपुरा, नावली में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की महिलाओं को सशक्त करने का वीडा उठाया हैं। उज्वला योजना के साथ-साथ गांव-गांव में स्वच्छता अभियान के साथ मर्यादा अभियान के माध्यम घर-घर शौचालय बने हैं। जिससे मेरी माता-बहिनों के सम्मान व मर्यादा का ध्यान रखा हैं तथा गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए उज्वला योजना के माध्यम से गैस चूल्हे नि:शुल्क दिए गए हैं। जिनका लाभ माता बहिनें उठा रही हैं। इसी खुशी के चलते आज ग्राम खोड़ मंडल के ग्राम पुनावली, चंदावनी, उदयपुरा, नावली में आदिवासियों के उत्थान के लिए भाजपा सरकार कृत संकल्पित हैं। आदिवासी महिलाओं ने महाराज के स्वागत में खुशी से नाचते झूमते हुए उनका स्वागत किया पूर्व विधायक देवेन्द्र जैन, पूर्व विधायक माखन लाल राठौर, जगदीश यादव, मंडल अध्यक्ष केरन सिंह लोधी, गायत्री शर्मा,वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं काफी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।






Be First to Comment