Press "Enter" to skip to content

छोटे भाई ने बड़े भाई पर मिट्टी का तेल डालकर लगाई आग

agnisnan साठी इमेज परिणाम
शिवपुरी। बदरवास कस्बे में कल दोपहर छोटे भाई ने बड़े भाई पर मिट्टी का तेल डालकर उसमें आग लगा दी जिससे बड़ा भाई गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के पीछे जो कारण निकलकर आया है उसमें बताया गया है कि आरोपी छोटा भाई बड़े भाई द्वारा उसकी भाभी की मारपीट की जा रही थी जिससे वह बड़े भाई पर आक्रोशित हो गया और उसने घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी छोटे भाई के खिलाफ भादवि की धारा 307 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
कल दोपहर आरोपी उमेश पुत्र पप्पू कोरी अपने घर पर था जहां उसका बड़ा भाई मनोज कोरी अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। इस घटना को आरोपी सहन नहीं कर सका और उसने बड़े भाई को भाभी को मारने से रोका तो दोनों के बीच विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी छोटे भाई ने बड़े भाई के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!