Press "Enter" to skip to content

काँग्रेस- रेवड़ी की तरह बांटे पद, नहीं दी मुस्लिम नेताओं को तबज्जो

शिवपुरी। मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले नाराज कांग्रेसियों को पार्टी स्तर पर मनाने की कोशिश हो रही है। इसी क्रम में शिवपुरी के कुछ कांग्रेसियों को पद देकर खुश करने की कोशिश की गई है। इसमें शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गणेश गौतम को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह विजय शर्मा को प्रदेश सचिव, राकेश जैन आमोल को प्रदेश सचिव, हरिओम रघुवंशी कोलारस को प्रदेश सचिव, पारम रावत को प्रदेश सचिव, प्रहलाद यादव खनियाधाना को महासचिव बनाया गया है। लेकिन इन पदों की जैसे ही घोषणा हुई वैसे मुस्लिम समाज के नेताओं में आक्रोश पैदा हो गया और उन्होंने कांग्रेस दूरिया बनाना शुरू कर दी हैं। यहां बताना होगा कि मुस्लिम समाज कांग्रेस का एक बड़ा बोट बैंक हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!