Press "Enter" to skip to content

गुरूनानक जयंती पर निकले जुलूस का श्रीमहाराजा अग्रसेन जनजाग्रति सेवा समिति ने किया स्वगत

शिवपुरी। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के जन्मदिन को प्रकाश उत्सव के तौर पर मनाया गया। इस अवसर पर पहले धार्मिक जुलूस निकाला गया। धार्मिक जुलूस के दौरान मार्शल आर्ट कौशल को प्रदर्शन किया गया। गुरु नानक जयंती के अवसर पर एक जुलूस के दौरान धार्मिक नारे लगाए गए। इस दौरान जुलूस का जगह-जगह स्वागत किया गया। इसी क्रम में समाजसेवी संस्था श्री महाराज अग्रसेन जनजाग्रति सेवा समिति द्वारा जुलूस का एचडीएफसी बैंक के सामने पुष्पवर्षा कर जारेदार स्वागत किया गया। इसके अलावा चल समारोह में शामिल लोगों के लिए पानी पाउच व आईस्क्रीम वितरित कर अपनी सेवा भावना प्रकट की। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष राजीव जैन लुकवासा वाले, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रांशु गोयल, उपाध्यक्ष आदित्य बंसल, महामंत्री अरिहंत जैन, सहमंत्री दीपक गर्ग, शिवम प्रिंस प्रधान, कोषाध्यक्ष अमित बिंदल, प्रचार मंत्री सक्षम गर्ग, सौरभ गोयल एवं संचालक सिद्धार्थ जैन, संरक्षक सदस्य अजीत अग्रवाल, हरिओम जैन, निर्मल गुप्ता, पदम जैन, सुनील गर्ग, डॉ. एसके बंसल, अनूप गोयल, आदेश गर्ग, गौरव सिंघल, श्याम गुप्ता चैनू आदि उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!