
शिवपुरी। गत दिनों शहर के सेन्ट जोन्स पब्लिक स्कूल में सांइस प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल संचालक रामलखन धाकड़ के निर्देशन में किया गया जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया जिसे देखकर उपस्थित स्कूल स्टॉफ सहित आंमत्रित गणमान्य नागरिकों ने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाये गये विभिन्न आधुनिक सयत्रों के मॉडल देखकर मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
आयोजित की गई सांइस प्रतियोगिता में सेंट जोन्स स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया व अपने स्वविवेक व कौशल से एरोप्लेन, ड्रोन कैमरा वेक्यूम क्लीनर सोलर प्लांट, पवन चक्की, आदर्श ग्राम का पूरा नक्शा आदि मॉडल प्रदर्शित किये गये। प्रतियोगिता वेक्यूम क्लीनर में कक्षा छ: के छात्र-छात्रायें प्रिंस धाकड़, आदित्य धाकड़, कनिष्का गोयल व श्रुति धाकड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया द्वितीय स्थान पर कक्षा दो के छात्र कन्हैया धाकड़ व रंजीत धाकड़ जिन्होंने नाव का मॉडल बनाया, द्वितीय स्थान पर ही कक्षा आठ के छात्रों ने आदर्श ग्राम का नक्शा बनाया जिसमें सभी आधुनिक व्यवस्थायें उपलब्ध थी, छात्र दिवाकर धाकड़, अतुल धाकड़, शिवमगिरी गोस्वामी, अंकित गिरी गोस्वामी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। वायु प्रदूषण (इयर पोल्यूशन) में हक्के धाकड़ भावेश धाकड़, मनोहर सिंह धाकड़, विक्रम धाकड़, नितेश रावत, रामवीर यादव विजेता रहे। फार्म हाउस बनाने में कक्षा आठ के छात्र-छात्रायें दिव्यांश धाकड़, भावना धाकड़, वीरेन्द्र धाकड़, अंकिता धाकड़ ने अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिसकी सभी ने प्रशंसा की। प्रतियोगिता में कई छात्र-छात्राओं ने अनेक मॉडल बनाये जिसमें कक्षा तीन के जितेन्द्र धाकड़, अर्पित धाकड़ ने ड्रोन कैमरा बनाया, कक्षा सात की अंकिता धाकड़ ने हाउस (मकान) बनाया जिसको सोलर लाईट से रोशन कराया गया। शिवम यादव द्वारा नाव, मान्या राठौर द्वारा पवन चक्की का मॉडल बनाया गया। कक्षा सात के छात्र भूपेश धाकड़ द्वारा वॉटर हारवेस्टिंग सिस्टम अर्थात पानी संग्रहित कर बचत करने का मॉडल बनाया गया। विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा सभी पत्तीयों बीजों व फूलों का संग्रहण कर प्रदर्शित किया गया, जिसकी उपस्थित गणमान्य नागरिकों द्वारा प्रंशसा की गई।

इस अवसर पर सेन्ट जोन्स पब्लिक स्कूल के संचालक रामलखन धाकड़ ने बताया कि स्कूल के छात्रों ने एक ऐरोप्लेन को बड़े ही रोचक ढंग से तैयार किया और हवा में उड़ाकर प्रदर्शन भी किया, स्कूल के विद्यार्थीयों ने एक से बढ़कर एक सांइस प्रतियोगिता में अपनी कलाओं का प्रदर्शन किया जिसका सर आर. के जैन द्वारा निरिक्षण किया और उन्होंने छात्र-छात्राओं को विज्ञान के महत्व के बारे में बताया व विस्तृत रूप से समझायस दी। स्कूल संचालक रामलखन धाकड़ गुरावलवाले ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं से कहा कि प्रत्येक बच्चे में हुनर होता है उसे जागृत करने की आवश्यकता होनी चाहिए, शिक्षक मार्गदर्शक होता है जो बच्चों की ऊँचाईयों को जनजन तक पहुँचाता है। छात्र-छात्राओं ने सांइस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर अपनी अच्छी कलाओं का प्रदर्शन किया वह सराहनीय है, उन्होंने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये उन्हें शुभकामनाऐं दी। दैनिक समय जगत समाचार पत्र के मदन नागपुरकर, चन्द्रकुमार कोली, मनीष कबीर पंथी, प्रशांत रजक, नमित नागपुरकर, यशराज शिवहरे पत्रकारों ने भी विजयी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाऐं दी। इस अवसर पर सेन्ट जोन्स पब्लिक स्कूल के संचालक रामलखन धाकड़ गुरावलवाले, प्राचार्य सोनम वर्मा, उपप्राचार्य केशवसिंह धाकड़, उदय धाकड़, शिवदयाल धाकड़, पुष्पेन्द्र नामदेव, गिर्राज धाकड़, मातादीन धाकड़, राजकुमार धाकड़, श्वेता गोयल शिक्षिका, रूबी धाकड़, पल्लवी झा, पूजा तोमर, ममता श्रीवास्तव, रोशनी ओझा, वैशाली श्रीवास्तव जागृति शर्मा आदि शिक्षक शिक्षिकायें उपस्थित थे, प्रतियोगिता का निरिक्षण सर आर.के.जैन द्वारा किया गया। आयोजित प्रतियोगिता की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की। 





Be First to Comment