Press "Enter" to skip to content

48 घंटे में हत्या के दोनों आरोपी गिरफ्तार, रन्नौद पुलिस की कार्रवाई

arrested साठी इमेज परिणाम
शिवपुरी। रन्नौद थाना क्षेत्र में 21 नवम्बर को मछली पकड़ने के विवाद को लेकर गोरेलाल आदिवासी की अमित केवट और विजय रजक निवासीगण रन्नौद ने कट्टे से गोली मारकर हत्या कर दी थी। तत्समय पुलिस ने फरियादी वीरन आदिवासी की रिपोर्ट पर से आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित एससीएसटी एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने 24 घंटे में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कट्टा व एक मोटरसाइकिल जब्त कर ली है।
आज पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी अमित केवट व विजय रजक सिद्ध कमलेश्वर मंदिर जंगल में हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा कोलारस एसडीओपी अमरनाथ वर्मा को आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया। रन्नौद थाना प्रभारी धर्मसिंह कुशवाह एसडीओपी के मार्गदर्शन में अपनी टीम के साथ जंगल में पहुंच गए। पुलिस को कमलेश्वर मंदिर पर देखकर दो युवकों ने भागने का प्रयास, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी का उक्त दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने जब दोनों ने पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम अमित केवट पुत्र सीताराम केवट उम्र 25 वर्ष और विजय पुत्र उधम रजक पुत्र 22 वर्ष निवासीगण रन्नौद बताया और दोनों ने गोरेलाल की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किए गए 315 बोर का कट्टा सहित मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 एमक्यू 8199 को जब्त कर लिया। थाना प्रभारी धर्मसिंह ने बताया कि आज आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी धर्मसिंह कुशवाह के अलावा सउनि ब्रजमोहन सेलर, प्रआर राधाकृष्ण शर्मा, आर. मनीष पचौरी, रणवीर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!