Press "Enter" to skip to content

अब वार्ड 13 में टांगा बैनर, सड़क नहीं तो वोट नहीं, महिलाओं ने लगाए जमकर नारे

शिवपुरी। शहर के वार्ड क्रमांक 13 में शुक्रवार को महिलाएं आक्रोशित होकर सड़कों पर उतर आईं। वार्ड में सड़क और नाली का निर्माण कई महीनों बाद भी न होने से उनका गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं का कहना था कि जनसुनवाई से लेकर जनप्रतिनिधियों तक उन्होंने सड़क और नाली निर्माण कराने की मांग रखी, लेकिन उनकी मांग नहीं मानी गई और नतीजे में वे 28 नवंबर को होने वाले मतदान का बहिष्कार करेंगी। बुधिया बाई, ममता राठौर, क्रांति गोस्वामी, पिंकू राठौर आदि ने कहा कि चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी भी उनके बीच नहीं आए हैं। यदि मौके पर आकर भाजपा प्रत्याशी यशोधरा रोड डलवाने की बात कहें, तब ही वे मतदान करेंगी। महिलाएं खासे गुस्से में थीं और सड़क नहीं तो वोट नहीं के नारे बुलंद कर रहीं थीं। उन्होंने अपनी परेशानी एक बैनर पर उल्लेखित कर रखी थी। इससे पहले वर्मा कॉलोनी के निवासियों ने भी एक बैनर लगाया था। इसमें नीचे सड़क पर पानी जमा था। उसकी निकासी न होने से नाराज लोगों ने जनप्रतिनिधियों से कहा था कि वे वोट मांगने उनके पास न आएं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!