
शिवपुरी। खोड क्षेत्र के ग्राम टीला में एक 9 वर्षीय बालक विशाल पुत्र कृपाल आदिवासी चार्ज पर लगे मोबाइल के फटने से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके पेट, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं हैं जिसे गंभीर हालत में खोड़ स्वास्थ्य केन्द्र से शिवपुरी रैफर किया गया है। पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार विशाल उम्र 9 वर्ष अपने घर पर सुबह चार्ज पर लगे मोबाइल को चला रहा था उसी समय अचानक मोबाइल की बैटरी फट गई और तेज धमाके के साथ विशाल के शरीर के हिस्से में चोट आ गई और वह खून से लथपथ हो गया। अचानक हुए धमाके की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य कमरे में पहुंचे तो वहां विशाल घायल पड़ा था जिसे तुरंत ही परिवार के लोग खोड़ स्वास्थ्य केन्द्र ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने शिवपुरी अस्पताल के लिए रैफर कर दिया।






Be First to Comment