Press "Enter" to skip to content

शंकर होस्टल से 9वीं छात्र गायब, संचालक परिजनों से ऐंठते हैं मोटी रकम

शिवपुरी। शहर में नियमों को ताक पर रखकर दर्जनों होटल संचालित हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन एवं शिक्षा विभाग है इनके कानों पर जूं तक नहीं रेंगते। इसका खामियाजा भोले भाले अभिभावकों को भुगतना पड़ रहा है। अभिभावकों की जेब तो ढीली होती ही है, साथ ही रुपए देने के बाद भी उनके बच्चे भी सुरक्षित नहीं है। इसी तरह का मामला कत्थामील रोड राम स्टील के पास संचालित शंकर हॉस्टल शिवपुरी में देखने को मिला जहां से 9 वीं छात्र गायब हो गया।
जानकारी के अनुसार शिवम पुत्र छोटेलाल परिहार उम्र 14 साल निवासी खनियांधाना भारतीय पब्लिक स्कूल शिवपुरी में 9 वीं कक्षा में पढ़ता है और कत्थामील रोड राम स्टील के पास संचालित शंकर हॉस्टल शिवपुरी में रहता था। विगत दिवस दोपहर 2 बजे शिवम गायब हो गया। शिवम के पिता के पास फोन पहुंचा कि उनका मासूम हॉस्टल से अचानक गायब हो गया है। इतना सुनते ही छोटेलाल के पैरों तले जमींन खिसक गई। वह तत्काल शिवपुरी आए और इस मामले को लेकर हॉस्टल के संचालकों से जमकर विवाद हुआ। 
उसके बाद इस मामले की शिकायत पीडित युवक ने सिटी कोतवाली में की। जहां पुलिस ने पीडित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियोंं के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। इस मामले में सबसे अहम बात यह है कि जब हॉस्टल में सुरक्षा के नाम पर परिजनों से बसूली की जाती है तो फिर सुरक्षा व्यवस्था कहा चली जाती है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!