किशोरी को लेकर भागा युवक, मामला दर्ज

शिवपुरी। खनियांधाना कस्बे के वार्ड क्रमांक 4 में रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी विगत 20 नवम्बर से अपने घर से गायब हो गई। परिजनों ने हर संभव स्थान पर उसे ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों को संदेह है कि वार्ड क्रमांक 4 में ही रहने वाला राहुल यादव उनकी बेटी को भगाकर ले गया है क्योंकि राहुल भी उसी समय से घर से गायब है। परिजनों की रिपोर्ट पर से पुलिस ने संदेह के आधार पर राहुल के खिलाफ अपहरण का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।